{"_id":"6a23fec40edbdda6aa0e4250","slug":"preparations-begin-for-the-annual-urs-of-sabir-pak-roorkee-news-c-5-1-drn1027-988925-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक में अगस्त में आयोजित होने वाले सालाना उर्स एवं मेले की तैयारियां प्रशासन और दरगाह प्रबंधन ने समय से पहले शुरू कर दी है। उर्स के दौरान लाखों जायरीनों के आगमन को देखते हुए वक्फ दरगाह प्रबंधन ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए ई-निविदाएं आमंत्रित की हैं।
दरगाह प्रबंधन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अस्थायी प्रवेश द्वार निर्माण, टेंट एवं टिन बैरिकेडिंग व्यवस्था, जर्मन हैंगर, जर्मन वुड फ्लोर, विद्युत एवं सजावट कार्य, मोबाइल शौचालय, लंगर में रोटी बनाने, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, ड्रोन एवं फोटोग्राफी, तालाब में बोट संचालन समेत कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए ठेके दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पिछले वर्षों में कई बार उर्स की तैयारियों को अंतिम समय में तेजी से पूरा करना पड़ा था जिससे व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त दबाव बना। इस बार प्रशासन और दरगाह प्रबंधन ने पहले ही प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि सभी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरे किए जा सके। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की आस्था का केंद्र है।
विज्ञापन
उर्स के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों को समयबद्ध तरीके से कार्य आवंटित किए जाएंगे ताकि अगस्त में आयोजित होने वाले उर्स से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उर्स एवं मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जारी ई-निविदाओं में इच्छुक व्यक्ति और फर्में 20 जून तक आवेदन कर सकेगी। उसी दिन निविदाएं खोली जाएंगी और पात्र एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Trending Videos