सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teenage girl consumes poisonous substance; FIR registered

Roorkee News: किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl consumes poisonous substance; FIR registered
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ छेड़खानी, मारपीट और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना से मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जून को उनकी पुत्री अपने ममेरे भाई के साथ मुजफ्फरनगर जा रही थी। आरोप है कि कोर कॉलेज के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और किशोरी के साथ छेड़खानी करते हुए उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी और उसके ममेरे भाई के साथ मारपीट की गई जिसमें भाई घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बाद में भी धमकियां दीं। घटना से तनावग्रस्त किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed