{"_id":"6a16c49093fc991bc90e646d","slug":"video-first-aid-training-program-organized-at-vaishya-arya-shikshan-mahila-mahavidyalaya-in-bahadurgarh-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में हरियाणा राज्य युवा रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में स्वयंसेविकाओं के लिए एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्राथमिक उपचार संबंधी आवश्यक जानकारी देकर आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए तैयार करना था।
फर्स्ट एड ट्रेनर कंचन कुमार ने प्रतिभागियों को दुर्घटना, चोट, रक्तस्राव, जलने, बेहोशी, साँस रुकने, हड्डी टूटने तथा हृदय गति रुकने जैसी स्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के तरीके बताए। उन्होंने छात्राओं को सीपीआर, पट्टी बांधने और घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि प्राथमिक उपचार मानवता की सेवा का पहला कदम है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना, आत्मविश्वास व सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस एवं वाईआरसी इकाई द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।