{"_id":"6a2c2076f0e08a1b1c042a7d","slug":"video-hundreds-of-tourists-stuck-in-a-three-hour-traffic-jam-at-rohtang-overtaking-exacerbates-the-problem-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रोहतांग में तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों पर्यटक, ओवरटेक बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रोहतांग में तीन घंटे जाम में फंसे रहे सैकड़ों पर्यटक, ओवरटेक बढ़ा रहा परेशानी
समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में अव्यवस्था के चलते शुक्रवार को ट्रैफिक जाम लग गया। इसमें सैकड़ों पर्यटक करीब तीन घंटे तक वाहनों में फंसे रहे। मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए एक भी पुलिस जवान मौजूद नहीं था। ओवरटेक करने वालों ने समस्या को और गंभीर बना दिया। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सैकड़ों पर्यटक रोहतांग पहुंचे। जीरो पाइंट से मनाली की ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कई वाहन चालकों ने ओवरटेक किया जिससे सड़क जाम हो गई। लगभग 12 बजे से तीन बजे तक वाहन नहीं खिसक पाए। कोकसर की ओर से आ रहे वाहनों को निकालने के बाद ही वाहन आगे बढ़े। पर्यटन सीजन में मिलने वाले पुलिस के अतिरिक्त जवान इस साल नहीं मिले हैं। इससे यातायात नियंत्रण मुश्किल हो गया है। जाम में फंसे पर्यटकों ने बताया कि उन्हें करीब तीन घंटे तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि इस बार मनाली में पुलिस के अतिरिक्त जवान नहीं मिले हैं। शहर में भी यातायात नियंत्रण में दिक्कत हो रही है। रोहतांग में भी पुलिस जवानों की तैनाती नहीं हो सकी। इस संदर्भ में आला अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।