{"_id":"6a16d8972a5b6a67ac06840e","slug":"video-video-iithagaha-masajatha-ma-paugdhha-jaega-bkaratha-ka-namaja-sarakashha-ka-rahaga-pakhata-itajama-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईदगाह-मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले को पांच जोन में बांटकर 122 ईदगाहों और 332 मस्जिदों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके लिए पुलिस ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया गया है। मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है।
बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों व ईदगाहों में साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य पूरा करा लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी करेंगे।
वहीं थानाध्यक्षों को अपने अपने इलाकों में गतिमान रहने की हिदायत दी गई है। त्योहार के मद्देनजर अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, बसखारी, किछौछा समेत अन्य क्षेत्रों में जमकर खरीदारी हुई। बकरों की खरीद का सिलसिला लगातार जारी है। उधर मुस्लिम धर्मगुरू भी लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की बलि न देने और शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाने की अपील कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।