{"_id":"6a2c059d3f69bc2cea03ac09","slug":"video-amatha-ma-16-lkha-sa-athhaka-matathata-taya-karaga-pacayata-ka-sarakara-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 16 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे पंचायत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में 16 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे पंचायत की सरकार
अमेठी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब जिले के 16,16,891 मतदाता पंचायत की सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंचायत चुनाव में यही मतदाता ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों की किस्मत तय करेंगे।
अंतिम सूची के अनुसार जिले में 8,34,064 पुरुष और 7,82,827 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 51,237 अधिक है। पंचायत निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण और संशोधन के बाद जारी यह सूची आगामी पंचायत चुनाव का आधार बनेगी।
मतदाताओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले का हर आठवां मतदाता अकेले जगदीशपुर विकासखंड में है। यहां 2,04,605 मतदाता दर्ज किए गए हैं। सिंहपुर और जामो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं शाहगढ़ में सबसे कम 67,544 मतदाता पंजीकृत हैं। पुरुष मतदाता महिलाओं से 51,237 अधिक है। मतदाताओं की यह स्थिति पंचायत चुनाव में विभिन्न विकासखंडों की राजनीतिक अहमियत भी तय करेगी। जिले में 682 ग्राम पंचायतों के लिए 934 मतदान केंद्र और 2,489 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।