{"_id":"6a2c0ddacc44a6b6440b6ede","slug":"video-amatha-ma-savatha-nayaja-ejasa-abhayana-ka-asara-nakaya-ma-shanpr-haaa-vashashha-safaii-abhayana-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में संवाद न्यूज एजेंसी अभियान का असर, निकायों में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में संवाद न्यूज एजेंसी अभियान का असर, निकायों में शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान
अमेठी में नगर निकाय क्षेत्रों में चोक नालों, गंदगी और जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से प्रमुखता से प्रकाशित खबरों का असर दिखने लगा है। खबरों के प्रकाशन के बाद नगर पालिका गौरीगंज, जायस तथा नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना के अधिकारी सक्रिय हुए हैं। बारिश से पहले चारों निकायों के 72 वार्डों में 100 नालों और 443 नालियों की सफाई के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत नालों-नालियों की सफाई के साथ जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। प्रमुख नालों और जलभराव वाले स्थलों की निगरानी के लिए अलग टीम भी गठित की गई है। नगर पालिका गौरीगंज में पहले दिन टांडा-बांदा हाईवे के किनारे दोनों पटरियों पर बनी नालियों की सफाई कराई गई। निकाय प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर 24 नालों और 140 नालियों की सफाई पूरी करने के लिए रोस्टर जारी किया है।
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में हाईवे किनारे कस्बे के नालों की सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यहां 25 नालों और 80 नालियों की सफाई के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जायस नगर पालिका में पहले दिन वार्ड संख्या 16 में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने नालों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। नगर पालिका ने 20 नालों और 127 नालियों की सफाई के लिए तीन दिवसीय कार्ययोजना तैयार कर रोस्टर जारी किया है।
नगर पंचायत अमेठी में गंगागंज, रायपुर फुलवारी, चाणक्यपुरी, कटरा राजा हिम्मत, बीआरओ वार्ड और रामनगर में पहले दिन सफाई अभियान चलाया गया। यहां 21 प्रमुख नालों और 37 छोटी-बड़ी नालियों की सफाई के लिए तीन दिनों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रोकने के लिए तीन दिनों में सभी चिन्हित नालों और नालियों की सफाई पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद गठित टीम नियमित रूप से प्रमुख नालों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार सफाई कराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।