{"_id":"6a1696c7950d550cd609f2c0","slug":"video-major-burglary-in-village-thieves-flee-with-jewelry-and-valuables-worth-lakhs-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव में भीषण चोरी, लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार हुए चोर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में भीषण चोरी, लाखों के जेवर व सामान लेकर फरार हुए चोर; VIDEO
धीना थाना क्षेत्र के जोगवा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जोगवा गांव निवासी गजाधर राजभर के घर बीती रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। बताया गया कि चोर छत से नीचे उतरकर कमरे में पहुंचे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती साड़ियां व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के बाद चोर घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गए।
पीड़ित गजाधर राजभर ने बताया कि रात करीब एक बजे वह छत पर पेशाब करने के लिए उठे थे, तब तक सब कुछ सामान्य था। करीब ढाई बजे जब दोबारा उनकी नींद खुली और वह नीचे आए तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और जेवर समेत कई सामान गायब थे। इसके बाद तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद धीना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सक्रियता कम होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना था कि पहले पुलिस की लगातार गश्त होती थी तो चोरी की घटनाएं नहीं होती थीं।
इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। रात में डायल 112 पुलिस मौके पर गई थी। पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।