{"_id":"6a199c65834f712dcc00a86e","slug":"video-absconding-rs-20000-reward-accused-arrested-in-extortion-and-firing-case-in-kanpur-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रंगदारी और फायरिंग मामले में फरार 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रंगदारी और फायरिंग मामले में फरार 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
जाजमऊ पुलिस और सर्विलांस टीम ने रंगदारी, धमकी और फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी मेराजुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लखनऊ के नाका क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह करीब तीन वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
एडीसीपी Shiva Singh ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2023 में जाजमऊ आगजनी मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंचे विष्णु सैनी को धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप आरोपी पर है। मामले में आरोपी के खिलाफ बलवा, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। सर्विलांस टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर लखनऊ के नाका इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।