{"_id":"6a16b6bfd3102e87d90250f3","slug":"video-displeasure-expressed-over-slow-pace-bridge-construction-on-ghaghar-river-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी पर पुल का निर्माण धीमी गति से कराए जाने पर जताई नाराजगी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी पर पुल का निर्माण धीमी गति से कराए जाने पर जताई नाराजगी; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी के प्रधान उधम सिंह यादव ने घाघरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य धीमी गति से कराए जाने और पिछले दो माह से काम बंद होने पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के मीना बाजार टोले में घाघर नदी पर लगभग 4.32 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक केवल फाउंडेशन स्तर का अधूरा कार्य ही हो सका है। आरोप है कि पिछले दो माह से कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरी तरह रोक रखा है। जबकि यह मार्ग जिला जेल, पुलिस चौकी गुरमा, चार विद्यालयों तथा आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। किसान भी इसी रास्ते से होकर अपने खेतों तक पहुंचते हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। बताया कि वर्तमान में नदी पर मिट्टीयुक्त अस्थाई पुल बनाकर आवागमन कराया जा रहा है, जो मानसून के दौरान तेज बहाव में बह सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि घाघर नदी में धंधरौल बांध, बैराज तथा पहाड़ी क्षेत्रों का बरसाती पानी आने पर नदी विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसे में निर्माणाधीन पुल और अस्थाई मार्ग दोनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है, जिससे बरसात में क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। वहीं समस्या पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आगामी मानसून को देखते हुए कार्यदायी संस्था को तत्काल तेजी से पुल निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया जाए, ताकि संभावित खतरे और जनसमस्याओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।