{"_id":"6a16b6f2d32c7b5c080e766b","slug":"video-encroachments-cleared-from-under-flyover-during-special-drive-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर फ्लाईओवर के नीचे से हटाया गया अतिक्रमण; VIDEO
नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। यह अभियान स्वर्ण जयंती चौक से नवीन सब्जी मंडी गेट के आगे तक चला। फ्लाईओवर के नीचे से ठेला, खोमचा वालों को हटाया गया और दोबारा ठेला न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई।
बता दें कि दो दिन पहले नगर पालिका सभागार में बैठक हुई थी। इसमें रॉबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के नीचे, सड़क की पटरियों पर गलत तरीके से अतिक्रमण किए जाने और ठेला, खोमचा लगाए जाने से आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया गया था। अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की गई थी। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। टीम में नगर पालिका के कार्यालय सहायक राजीव गुप्ता, सफाईनायक सुजीत रावत, सूरज मिश्रा, प्रिंस सोनकर, रजनीश राय, रंजीत प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।