{"_id":"6a16b1f1e5e181ec820f34a3","slug":"video-intestine-ruptures-after-iron-rod-pierces-abdomen-doctors-save-life-uttarkashi-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट में सरिया घुसने से आंत फटी, डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में सरिया घुसने से आंत फटी, डॉक्टरों ने बचाई जिंदगी
Renu Saklani
Updated Wed, 27 May 2026 02:27 PM IST
Link Copied
मुजफ्फरनगर निवासी अतुल की बीते आठ मई को मजदूरी करते समय पेट में सरिया घुसने के कारण आंत फट गई थी। साथ ही पेट में एक किलो क्लॉट सहित ढाई लीटर खून जमा हो गया था। उसे लोग जिला अस्पताल लगाए जहां सीमित संसाधनों में सर्जन डॉ केपी सिंह ने टीम के साथ मिलकर उसका सफल ऑपरेशन किया। सोमवार को 17 दिन के उपचार के बाद अतुल को छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल ने बताया कि जब अतुल को घायल अवस्था में आपातकालीन वार्ड लाया गया तो पहले रेफर करने का मन बनाया। लेकिन उसकी स्थिति देखकर लग रहा था कि हायर सेंटर पहुंचने से पहले उसके साथ अनहोनी हो सकती है। उसके बाद अस्पताल में डॉ. लोकेश, डॉ. आस्था, कविता और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए त्वरित उपचार दिया। सरिया पेट में घुसने के कारण अधिक खून बहने से उसका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद सर्जन डॉ. केपी सिंह ने सफलतापूर्वक उसकी आंतों का ऑपरेशन किया। करीब 17 दिन के उपचार के बाद अतुल को छुट्टी दे दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।