एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिश्वत लेते दो सिपाही गिरफ्तार

Gurgaon Updated Thu, 19 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गुड़गांव। गांव ख्वासपुर के एक युवक से दस हजार की रिश्वत लेने वाले दो सिपाहियों को बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया। दोनों आरोपी सिपाहियों से दस हजार रुपये और सोने की दो अंगूठी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ख्वासपुर गांव के रहने वाले नवीन ने विजिलेंस को बुधवार की सुबह शिकायत दी। इसमें बताया कि वह मंगलवार की दोपहर को ऑल्टो कार में प्रेमिका के साथ सेक्टर पांच में गया था। वे गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इस बीच वहां पीसीआर संख्या 33 वहां पहुंची। आरोप है कि इसमें मौजूद सिपाहियों ने उनको अलग-अलग जगह बैठा कर दो घंटे तक मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिसवालों ने उस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की धमकी भी दी। इससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने बीस हजार रुपये मांगे। इस पर उनकी बात दस हजार रुपये पर तय हुई। नवीन ने बताया कि मौके पर उनके पास दस हजार रुपये नहीं थे। इस पर पुलिस ने उसकी सोने की दो अंगूठी अपने पास रख कर उनको छोड़ दिया। शिकायत के बाद विजिलेंस ने नायब तहसीलदार ओम प्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर लगाया गया। इंस्पेक्टर कुलवंत के नेतृत्व में छापेमारी की। इस दौरान विजिलेंस टीम ने हेमंत व सुभाष नामक सिपाही को सेक्टर पांच थाने के पास से गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एक सिपाही को रंगे हुए दस हजार रुपये घूस लेते हुए दबोचा। दूसरे के पास से सोने की अंगूठी बरामद हुई। विजिलेंस ने नवीन के बयान पर दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। विजिलेंस की डीएसपी सत्यवती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीसीआर पर तैनात तीसरे सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें