हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पर्वतारोहण क्लब का 30 सदस्यीय दल सफल अभियान के बाद विश्वविद्यालय लौट आया है। इस दल का नेतृत्व डा. राकेश सहरावत, डा. सुबोध अग्रवाल और क्लब के महासचिव प्रवीन बलौदा ने किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर कुलपति डा. केएस खोखर ने दल को बधाई दी। छात्र कल्याण निदेशक डा. राम कुमार यादव ने भी अभियान की सफलता के लिए दल के सदस्यों को बधाई दी।
क्लब के अध्यक्ष डा. मुकेश सैनी ने बताया कि दल संगमचट्टी, अघोड़ा, मांघी होते हुए डोडीताल (3045 मीटर) और दरवा टोप (4148 मीटर) पर चढ़ने में सफल रहा। दल में पी. भास्कर, अजय कंबोज, संतोष व स्नेह को क्रमश: छात्रों व छात्राओं में सर्वोत्तम पर्वतारोही (बेस्ट ट्रैकर) घोषित किया गया। इस अभियान दल में भाग लेने वाले अन्य छात्र-छात्राओं में सुधेश पूनिया, पदम, कीर्ति, ज्योति, विशाल अहलावत, रामभज, अंकुश, भीमसेन, मनीष, हरिन्दर, प्रदीप, संदीप, सतेन्द्र, प्रदीप सैनी, अर्पित, हरीश, प्रवीन, दिगम्बर, सोनिया, ज्योति, शिखा व ऊषा शामिल थे। दल 22 अक्तूबर को रवाना हुआ था।