एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अनसुलझी है महिलाओं पर हमलों की गुत्थी

Mandi Updated Mon, 09 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कई महिलाओं पर नकाबपोशों के हमले करने की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। पूरे क्षेत्र में नकाबपोशों को लेकर उड़ रही अफवाहों से भी लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने भी पुलिस दल के साथ क्षेत्र का दौरा किया। महिलाओं पर हो रहे हमले पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दो सितंबर को चौरी पंचायत के खरौट गांव में बच्चे को अगवा करने की कोशिश और अगले ही दिन बच्चे की मां पर नकाबपोशों के हमले का मामला सामने आया था। इसके बाद बनवार कलां में भी अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध महिला को धमकी दी थी। 5 सितंबर को रियूर चनैतर गांव में घर में घुस कर एक महिला पर नकाबपोश ने हमला किया। छह सितंबर को इसी महिला का गला घोंटने का प्रयास किया गया। सात सितंबर को कौंसल गांव में गौशाला में काम कर रही एक महिला के पैर व गला दुपट्टे से बांधने का मामला सामने आया है। अब तक इन मामलों में यह बात सामने आई है कि जो घर गांव से अलग सुनसान जगह पर हैं और घर में महिला अकेली है, वहीं हमले की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। धर्मपुर पंचायत प्रधान बिहारी लाल, सकलाणा के सुरेश ठाकुर, बनाल के पूर्ण चंद, भरौरी के प्रधान दीपक का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही क्षेत्र में बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों में अकेली महिलाओं पर हमले करने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
रविवार को डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुलिस चौकी धर्मपुर नसीब सिंह के साथ मिलकर क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को जागरूक किया कि वह अफवाहों से बचें तथा किसी की बेवजह पिटाई न करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ऐसी किसी अफवाह पर विश्वास न करें। अगर किसी अनजान व्यक्ति को गांव और चौराहे में देखा जाता है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी और पुलिस थाना को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें