एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नगरोटा स्कूल के जतिन और संदीप रहे अव्वल

Mandi Updated Wed, 14 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पधर (मंडी)। हिमालयन रूरल डवलपमेंट टेक्नालॉजी शिमला के सौजन्य से जिला मंडी की राजकीय माध्यमिक स्कूल नगरोटा में जैव विविधता पर जागरूकता कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में संस्था के चेयरमैन सोमनाथ शर्मा ने स्कूली बच्चों को जैव विविधता के बारे में जानकारी दी। बताया कि मनुष्य की विभिन्न मूल्य जरूरतें, शहरों की तरफ पलायन, उद्योगीकरण, जंगलों का काटना और आग लगाना, पहाड़ों का खनन, पालीथिन का प्रयोग, फैक्ट्रियों का धुआं और जल स्रोतों में गंदगी फैलाना जैव विविधता के कम होने के मुख्य कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नारा लेखन, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में सातवीं के जतिन प्रथम और ज्योति दूसरे और देविंदर कुमार तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में सातवीं के संदीप प्रथम, रोहित द्वितीय और छठी कक्षा के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में आठवीं के प्रवीण प्रथम, दुष्यंत द्वितीय और छठी की कृतिका तीसरे स्थान रही। तापमान का बढ़ना, आक्सीजन की कमी, बीमारियों का बढ़ना, भूकंप का खतरा, मौसम में बदलाव, भू-कटाव और वन प्रजातियों में कमी आना इसके कारण हैं। हिमालयन रूरल डवलपमेंट टेक्नालॉजी के सौजन्य से राष्ट्रीय स्तर पर जैविक विविधता जागरूकता अभियान चला रखा है। जागरूकता शिविर में कृषि प्रसार अधिकारी डाक्टर पूर्ण चंद ने जैविक विविधता के बारे में जानकारी दी। संस्था के सचिव सौरव शर्मा और मुख्य अध्यापक ने इस मौके पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें