एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों का गोहर में प्रदर्शन

Mandi Updated Wed, 11 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन जिला मंडी इकाई ने मंगलवार को उपमंडल मुख्यालय गोहर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारियाें ने गोहर से बासा तक रैली निकाली और एसडीएम गोहर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर सरकार काफी समय से गौर नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री को दिए मांगपत्र में यूनियन ने हरियाणा की तर्ज पर 7500 रुपये वर्कर और 3500 रुपये हेल्पर को मासिक देने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी केंद्राें में खाद्य सामग्री मुहैया करवाने, आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय नगद प्रदान करने, स्वच्छ पानी और शौचालय की सुविधा, प्राथमिक स्कूलों में दाखिले के लिए आंगनबाड़ी में अध्ययन करने के प्रमाणपत्र को अनिवार्य बनाने, पेंशन सुविधा और कल्याण फंड का सृजन करने की मांगें शामिल हैं। बासा एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई इस रैली में दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शिरकत की। एसडीएम कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष इंदिरा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हाेंने चेताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को शीघ्र नहीं मानती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें