एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युकां की रैली में गुटबाजी?

Solan Updated Mon, 11 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी संदेश ‘मेरा गांव मेरा देश’ के तहत नालागढ़ में युवा कांग्रेसियों ने रैली निकालकर हुंकार भरी। इस दौरान यूथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, यान क्लब अध्यक्ष रिषभ शर्मा, ललित, पुरोहित रोमी, सूरज, मुकेश, अजय, गोल्डी, शैली, वरुण, नीरज, योगेश्वर राणा, विकास, रवि शर्मा, रमन वर्मा, बंटी बस्सी, पाल और टिंकू मौजूद रहे। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नालागढ़ में आयोजित रैली में गुटबाजी भी उभर आई। स्थिति उस समय अटपटी-सी हो गई जब शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी संजय ही असमंजस में पड़ गए। उन्हें यहां आकर मालूम हुआ कि युवा दो वर्गों में बंटे हुए हैं। अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
चेयरमैन बावा हरदीप सिंह समर्थित युवा कांग्रेसी लोनिवि विश्राम गृह में एकत्रित हुए थे जबकि पूर्व विधायक लखविंदर राणा समर्थित शहर की हिंदू धर्मशाला में बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

संजय ठाकुर को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने युवाओं को संगठित करने के लिए उनसे बैठकें की। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों ही गुटों के युवाओं को एकत्रित किया। जैसे ही लोनिवि विश्राम गृह के गेट पर दोनों ही ग्रुपों के युवा एकत्रित हुए तो उन्होंने अपने अपने नेताओं के नारे लगाने शुरू कर दिए।

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : संजय
संजय ठाकुर ने कहा कि रैलियां अभी विधानसभा क्षेत्रों में की जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र की कमेटियां पंचायत स्तर पर ऐसी जागरूकता रैलियों का आयोजन करेंगी। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुटबाजी हुई तो होगी जांच : मोनिका
यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोनिका भारती ने कहा कि युकां में कोई गुटबाजी नहीं है। युवा संगठित हैं। नालागढ़ में ऐसा हुआ है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें