एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुकान में घुसकर पीटा कारोबारी

Solan Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुकान में घुसकर पीटा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन। सोलन शहर में आपराधिक मामलों में दिनोंदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। एक दिन पहले ही चैन स्नेचिंग की घटना और अब दिनदिहाड़े दो युवकों ने शहर के एक कारोबारी को पीट पीटकर सरेआम लहूलुहान कर दिया । वारदात को अंजाम कोटलानाला में एसपी रेजिडेंस के नजदीक दिया गया।
सूचना के मुताबिक हमलवार बाइक में सवार थे। हेलमेट को ही हथियार बनाकर युवकों ने कारोबारी की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में कारोबारी को सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार और मेडिकल के बाद कारोबारी को छुट्टी दे दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। उधर, सदर थाना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किराएदार को रोकना महंगा पड़ा
पुलिस के मुताबिक कारोबारी कोटलानाला में दुकान करता है। साथ ही स्थित उसके मकान में किराएदार रहते हैं। एक किराएदार को किसी के आने के लिए टोकना महंगा पड़ा। पुलिस को शक है कि हमले का कारण यही है। रोक टोक युवकों को इतनी नागवारा गुजरी और उन्होंने कारोबारी की पिटाई कर डाली।

शरारती तत्वों पर कसेगा शिकंजा : एसपी
एसपी सोलन डा रमेश छाजटा ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कारोबारी मना राम है। हमलावर में से एक की पहचान भीम के रूप में हुई है और दूसरे का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें