एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोलन और नालागढ़ में गेट मीटिंग, प्रदर्शन

Solan Updated Wed, 05 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सोलन/नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी के कर्मचारियों ने मंगलवार को गेट मीटिंग करके निगम प्रबंधन पर जमकर निशाना साधा। सोलन और नालागढ़ में आयोजित बैठकों में कर्मचारियों ने कहा कि आश्वासनों के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ है। लिहाजा अब मांगों को लेकर 11 मार्च से प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के कर्मचारी नेता भीम सिंह, संगत सिंह चंदेल, चनण सिंह ने कहा कि 11 मार्च को बसों के पहिये जाम रखेंगे। गेट मीटिंगों का दौर शुरू हो गया है। 10 मार्च तक बैठक आयोजित होगी। नौ मार्च तक सरकार और निगम प्रबंधन ने कोई हल नहीं निकाला तो 11 को प्रदेशव्यापी हड़ताल होगी। इस मौके पर इंटक से संबंधित परिवहन कर्मचारी यूनियन के भीम सिंह, चालक परिचालक संघ नालागढ़ के प्रधान संगत सिंह चंदेल, भामसं परिवहन संघ के चनण सिंह, परिचालक संघ के सदीक मोहम्मद, संजय थापा, रमेश चंद, राजिंद्र वालिया, ठाकुर जोध सिंह, कमल किशोर, अमरीक सिंह, केवल दास, मदन, राकेश राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें