एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों ने पिछली रात मनाई थी पार्टी!

Una Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। मैहतपुर कस्बे में उद्योगपति को दिनदिहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने से पिछली रात आरोपियों ने देसी कट्टे का ट्रायल लेने के लिए वनगढ़ के जंगल में हवाई फायर भी किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने शरीर पर गोली का असर देखने के लिए एक सूअर को भी मौत के घाट उतारा था, जबकि एक अन्य मवेशी पर भी फायर किया गया था। उसी मृत सूअर को बाद में सभी आरोपियों ने पकाकर जंगल में ही शराब पी थी। हत्या के आरोपियों के इस तरह के कारनामों को लेकर बहडाला और देहलां स्थित सभी पड़ोसी भली प्रकार से परिचित हैं। रिमांड पर चल रहे हत्यारोपियों ने भी पुलिस पूछताछ में जंगल में जश्न मनाने का खुलासा किया है। क्षेत्र के कई लोगाें ने तो हत्यारोपियों के अंदर जाने पर राहत की भी सांस ली है। आरोपियों की कई करतूतें अभी भी पर्दे के पीछे हैं, जो उनके सलाखों के पीछे जाने के बाद धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही हैं। ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में उनके और भी कई सनसनीखेज खुलासे होने वाले हैं। मैहतपुर में उद्योगपति विनोद कुमार जैन को दिनदिहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपियों ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी नरेंद्र कुमार से खरीदे कट्टे की जांच-परख के लिए वनगढ़ के जंगल को चुना। जहां हत्या से पिछली रात आरोपियों ने पहले दो फायर किए। फिर जंगल में ही एक सूअर को निशाना बनाया गया। कट्टे की टेस्टिंग के बाद अगली सुबह उद्योगपति विनोद कुमार जैन आरोपियों का निशाना बन गए। हत्यारोपियों की करतूतें इन दिनों उनके गृह क्षेत्रों में चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। एसपी रविंद्र शर्मा ने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें