एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

त्यासर में घर में घुसा ट्रक, तीन घायल

Una Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र के त्यासर में वीरवार सायं एक बेकाबू ट्रक रिहायशी मकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक में सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं,। इन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सर ले जाया गया है। हादसे में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर (एचपी 67ए 2737) हमीरपुर के सलौणी से लकड़ी लेकर होशियारपुर जा रहा था। इसी दौरान लठियाणी के समीप त्यासर में ब्रेक फेल होने के चलते बेकाबू ट्रक जगदीश चंद पुत्र बर्फी राम निवासी त्यासर लठियाणी के घर में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक जैसी राम निवासी कोटलू तहसील बड़सर जिला हमीरपुर, जग्गा राम निवासी चंगर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर और नरेश कुमार ट्रक मालिक निवासी कोठी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान घर में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लठियाणी पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ बंगाणा एमएस परमार ने बताया कि घटना के दौरान लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

बंगाणा पुलिस ने काटे 12 चलान
ब्ंागाणा (ऊना)। बंगाणा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बंगाणा ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को पुलिस नाके के दौरान 12 चालान काटकर 6600 रुपये जुर्माना वसूल किया। बंगाणा थाना के यातायात प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड, बिना लाइसेंस, बिना हेल्मेट तथा ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए हैं। इस मौके पर उनके साथ एएसआई रफू दास, कांस्टेबल अमित कुमार, गुरुबख्श सिंह तथा अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें