पीजी कॉलेज ऊना में शनिवार एमए राजनीति शास्त्र के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने दी। इनके साथ प्रो. एसके बंसल और प्रो. प्रदीप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, फनी गेम्स, डांस, मॉडलिंग, म्यूजिकल चेयर गेम्स सहित अन्य स्पर्धाओं में भी हिस्सा लिया। कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला ने अंतिम वर्ष की विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया, जिससे सभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। समारोह के दौरान मिस्टर फेयरवेल ज्योति लाल बग्गा आर मिस फेयरवेल चुना गया। वहीं मिस पर्सनेलिटी वैष्णो और मिस्टर पर्सनेलिटी का खिताब जसवंत सिंह के नाम रहा। इस अवसर पर गौरी, बिंदु, शिवानी, पूजा, कविता, ममता, नेहा, ज्योति, प्रिया, जया, नेहा ठाकुर, प्रिया, प्रीति, गगनदीप कौर, मीनाक्षी, रिंपी और शिखा उपस्थित रहे।