एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लखनऊः हादसे में चालक व क्लीनर की मौत, क्षतविक्षत हो गया था शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jan 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार देर रात बेकाबू ट्रेलर ने क्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में क्रेन सड़क किनारे पलट गई और चालक संजय प्रसाद (35) और क्लीनर देवेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर क्रेन के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के कारण तीन घंटे तक लखनऊ-कानपुर रोड पर भीषण जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, देवरिया के पैकौली महराजगंज निवासी संजय प्रसाद मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे क्रेन लेकर ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ आ रहा था।

क्रेन पर उसके साथ बाराबंकी के दीन पनाह फतेहपुर निवासी क्लीनर देवेंद्र, बहराइच के मजदूर राजकपूर, दीपू और मुकेश थे। सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित एयरपोर्ट रन-वे के पास पीछे से ट्रेलर ने क्रेन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तीन घंटे तक लखनऊ-कानपुर रोड जाम

क्रेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और तेज धमाका हुआ। क्रेन के नीचे दबे चालक व अन्य की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए और घायलों को बाहर निकालने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी क्रेन मंगाकर घायलों को बाहर निकाला और ट्रॉमा भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने संजय व देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

जबकि राजकपूर, दीपू और मुकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चालक और क्लीनर का शव क्षतविक्षत हो गया था। शव कई टुकड़ों में निकाला गया।

हादसे की वजह से लखनऊ-कानपुर रोड पर देर रात तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची क्रेन से क्षतिग्रस्त क्रेन को सड़क किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद पुलिस को यातायात सामान्य करवाने में करीब एक घंटा लग गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे जाम समाप्त हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें