एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएम ने दिलाई स्टूडेंट काउंसिल को शपथ

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Aug 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सेंट बीड्स कॉलेज में वीरवार को नए शैक्षणिक सत्र के लिए चुनी गई स्टूडेंट काउंसिल को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने एडमिरल ऐश्वर्या सिंह परमार और वाइस एडमिरल श्रुति रांटा को फ्लैग सौंपकर पदभार ग्रहण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डा. सिस्टर बीना जॉन, कॉलेज मैनेजर सिस्टर आल्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम का आगाज आकांक्षा, शगुन, अंशुल, रुचिका, चिनार, श्रुति, ओशिन, दिव्यागंना, अंकिता ने वंदना नृत्य से किया।

गरिमा, आलिशा, प्रेरणा आदि ने नृत्य किया। शीतल, आंचल, सिमरन, कोमल, भारती, अवंतिका, नेहा, प्रियल, अंबिका, तमन्ना ने ‘सुरमणिए हो सुरमणिए.. बोतला फूटी’ पर नाटी डाली। मंच का संचालन शिक्षिका गीतांजली और डा. अनुपमा ने किया।
विज्ञापन


इन्होंने भी संभाला पदभार
चिराग हाउस में उवर्शी और ज्योति तांटा, हिम्मत हाउस में गरिमा वर्मा और आलिशा नेगी, विकास हाउस में ज्योति और श्यामली ठाकुर जबकि विक्रांत हाउस में रिधि और वाणी शर्मा ने क्रमश: कैप्टन और वाइस कैप्टन का पदभार ग्रहण किया।

कल्चरल सोसाइटी में शेरे सरस्वती और दीपिका चौहान, कम्यूनिटी आउटरीच में स्निग्धा भाट और महक सेठ, डिबेट और ड्रामेटिक सोसाइटी में दीक्षा और इशिता कैथ, आपदा प्रबंधन में भाविका अरोड़ा और रुचिका शर्मा ने शपथ ली।

एनवायरनमेंट सेल में ईशा ठाकुर और साक्षी अत्री, एनएसओ में अमन रुनेता और ईतिका सिंघा, एनएसएस में दीक्षा शर्मा और मित्तल जबकि वुमन सेल में श्रेया शर्मा और सुप्रिया कौर को उपाध्यक्ष और सचिव की शपथ दिलवाई गई।

रेड रिबन में अर्पणा जरियाल और निकिता, हेल्थ क्लब में नैना और मोहिनी शर्मा, मीडिया में ओशिन और उजाला, प्लेसमेंट सेल में निलाक्षी सूद और आंचल सूद को उपाध्यक्ष और सचिव जबकि कॉलेज मैग्जिन इंग्लिश में शिवानी ठाकुर को एडिटर और अनुजा भाटिया को कोआर्डिनेटर, हिंदी सेक्शन में हिमानी को चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें