बाह। अभयपुरा गांव में श्रीदेवी अलबेली पुरा गांव में आशा को उल्टी-दस्त के चलते मौत होने और दर्जनों लोगों के बीमार होने की खबर पर सीएमओ डा. मंजू शर्मा ने दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी। टीम ने घर-घर जाकर 67 लोगों का उपचार किया।
मंगलवार के अंक में ‘बाह में उल्टी-दस्त से दो की मौत’ खबर के प्रकाशन अमर उजाला द्वारा किए जाने पर सीएमओ डा. मंजू शर्मा ने बाह के अभयपुरा और अलबेली पुरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी। डा. राजनीश शिरोमणि, डा. पुष्पेंद्र कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक सुब्बाराम भारती, स्वतंत्र कुमार की टीम ने घर-घर जाकर रोगियों का परीक्षण किया। अलबेली पुरा में 32 और अभयपुरा में 35 रोगियों के रक्त के नमूने लिए गए। बीमार लोगों में किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी तो किसी को बुखार, दर्द आदि की परेशानी थी। दोनों गांवों क्लोरीन की गोलियों का वितरण कराया गया। दूषित पानी, दूषित खाने से बचने की सलाह दी गई। डा. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अब दोनों गांवों में स्थिति सामान्य है। दूषित भोजन के चलते मृतकों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।