एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘आश्वासन’ का लॉलीपॉप दे गए मंत्री जी

Agra Updated Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। रेल मंत्री के पहली बार शहर आगमन पर उनसे उम्मीदें पाले शहरवासियों को सोमवार को निराश हाथ लगी। उन्होंने व्यवस्थाएं ठीक करने और यात्रियों की समस्या सुलझाने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन कोई नई घोषणा नहीं की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्री पवन बंसल ने रेलवे के जीएम आलोक जौहरी और डीआरएम विजय सहगल और सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने स्टेशन मास्टर केबिन, महिला विश्राम गृह, यात्री कक्ष, आईआरसीटीसी सहायता केंद्र आदि का निरीक्षण किया। स्टेशन पर बेतरतीब यात्रियों को बैठा देखकर उन्होंने बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।

किराया बढ़ाना मजबूरी
रेल मंत्री ने कहा कि यात्री किराया बढ़ाया उनकी मजबूरी है। रेलवे का किराया पिछले 12 साल से नहीं बढ़ाया गया है। रेल मंत्रालय की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। 64 हजार रूट पर 13,500 ट्रेनों का संचालन करने वाली रेलवे की सेहत सुधारने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी है।
विज्ञापन


बनेंगे एस्केलेटर, बढ़ेगी सुरक्षा
एक प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में ट्रेनों में सर्वाधिक अपराध पर उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं कॉमनवेल्थ खेलों एस्केलेटर लगाने के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न स्टेशनों पर 122 एस्केलेटर प्रस्तावित हैं। आगरा में भी इसे जल्द लगाया जाएगा।

सांसदों की 8500 मांग पड़ी हैं मंत्रालय में
ट्रेनें चलवाने, रूट या स्टॉपेज बढ़ाये जाने और अन्य सुविधाओं को लेकर देश के सांसदों की करीब 8,500 मांग पत्र उनके मंत्रालय में लंबित हैं। वह अधिकारियों के साथ मिलकर उन पर विचार करेंगे।

चालकों की कमी पर चौंके
आगरा मंडल में रेल ड्राइवरों की करीब 1031 पद है, जबकि इसके सापेक्ष करीब 650 ही उपलब्ध हैं। रोजाना एक्सट्रा ड्यूटी करने से चालकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका भी बढ़ जाती है। इस पर उन्होंने पद भरे जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें