एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आगरा-जलेसर रोड पर डेढ़ घंटे लगा जाम

Agra Updated Sun, 04 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहन । आगरा-जलेसर रोड पर जमाल नगर भेंस के पास प्राइवेट बस मालिकों से बस में बैठे लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। बसों में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे रोड पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। बस मालिकों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-जलेसर रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों के मालिकों द्वारा बस में चेकिंग की जाती है। शनिवार दोपहर को बस मालिकों की टीम ने जलेसर की ओर जा रही बस संख्या यूपी 80 बीटी 7899 को चेक किया। चेकिंग के दौरान बस में बैठे छोटेलाल निवासी नगला अमर सिंह, बरहन से टीम के सदस्य धाधू से किसी बात पर विवाद हो गया। उस समय तो यात्रियों ने मामला शांत करा दिया। मगर छोटेलाल ने फोन कर अपने साथियों को विवाद की जानकारी देकर बुला लिया। जमाल नगर भेंस क्रासिंग पर छोटेलाल के साथियों ने बस को रोक लिया। उन्होंने चालक, परिचालक और बस मालिकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में तोड़फोड़ की गई और रोड जाम कर दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। प्राइवेट बस यूनियन के सदस्य बाबूलाल, जुगेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें