एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताजनगरी में बसेगा ‘आधुनिक आगरा’

Agra Updated Thu, 05 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। अखिलेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना इनर रिंग रोड अब और खास बनने जा रही है। इसके दोनों ओर आधुनिक स्टेडियम से लेकर स्पा, बस डिपो, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। साथ ही इस रोड को पर्यटन की दृष्टि से सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक हुई। इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मौजूदगी में नोएडा की आरकॉम कंपनी ने आधुनिक आगरा का प्रजेंटेशन दिया। जिसमें इनर रिंग रोड के किनारे एक आधुनिक स्टेडियम, बस डिपो स्थापित करने का सुझाव रखा। प्रजेंटेशन देने वाली कंपनी का तर्क है कि शहर में मौजूद तीनों बस स्टैंड पर्यटकों की पहुंच से दूर हैं। साथ ही सुविधाओं का अभाव है। इसके अलावा न्यू ट्रांसपोर्ट नगर, आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज और योगा अभ्यास के लिए स्पा सेंटर खोलने का सुझाव भी दिया। इन प्रस्तावों को मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जमीन भी निर्धारित की जाएगी। इनररिंग रोड के किनारे विकसित होने वाले इस आधुनिक शहर को नया नाम भी देने पर विचार किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने इसके लिए ताज एक्सटेंशन और ताज यमुना सिटी जैसे नाम सुझाए। बैठक में विशेष सचिव पर्यटन डा. शशांक विक्रम, जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया, टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष देवाशीष भौमिक, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान सहित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, आगरा विकास प्राधिकरण, बिजली विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें