एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तहसीलदार की मौजूदगी में भिड़े दो पक्ष, चले ईंट पत्थर

लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के लोहरा बरामदपुर में बुधवार को तहसीलदार अकबरपुर की मौजूदगी में ही दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति गंभीर होता देख तहसीलदार ने घटना की सूचना महरुआ पुलिस को दी। पुलिस टीम गांव पहुंची, और दोनों पक्षों का समझाकर शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भेजवाया। मारपीट की इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 11 लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहरा बरामदपुर निवासी जगदीश व वसुदेव के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। जगदीश का आरोप है कि वसुदेव पक्ष द्वारा जबरन भूमि पर दीवार खड़ी कर दी गई है। इससे उसका आवागमन ठप हो गया है। जगदीश ने इसकी शिकायत बीते दिनों डीएम से की थी। बताया जाता है कि डीएम के निर्देश पर बुधवार देरशाम तहसीलदार अकबरपुर गिरिवर सिंह गांव पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में एक पक्ष ने दीवार को ढहाना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे।

इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थिति बेकाबू होता देख तहसीलदार ने महरुआ पुलिस को सूचित किया। एसओ अश्विनी कुमार विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और समझाकर मामला शांत कराया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। बाद में जगदीश की तहरीर पर वसुदेव, ऊदल, उमाशंकर, सरबजीत, दूधनाथ व चिंताराम के विरुद्घ तथा वसुदेव की तहरीर पर जगदीश, मग्घू, गयाप्रसाद, श्रवण कुमार व घनश्याम के विरुद्घ मारपीट करने व दीवार गिराने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें