एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मारपीट कर घर में लगाई आग

Auraiya Updated Thu, 05 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिधूना(औरैया)। दबंगों ने जमीन पर कब्जे के बाद घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की। इसके बाद घर में आग लगा दी। आग से करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निकांड में गृहस्वामी की एक बकरी भी जलकर मर गई। लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुरूगंज निवासी लतीफ अहमद ने बताया कि पैतृक भूमि का सिराज अली आदि ने फर्जी बैनामा करा लिया। इसके बाद दबंगई दिखाते हुए उस पर कब्जा जमा लिया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के चलते विपक्षियों ने उसके परिवार के साथ गाली गलौज की। मना करने पर सिराज अली ने अपने साथियों के साथ दोपहर लगभग 12 बजे लतीफ के घर में घुसकर उसके पुत्र साबिर अली, सुलेमान, मासूमन और शबीना की जमकर मारपीट की। इसके बाद घर में आग लगा दी जिससे गृहस्वामी का अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाइयां, नगदी समेत दो लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिराज अली, अनीस अली, राजू अली, इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार थाने में डेरा डाले हुए है। कोतवाली प्रभारी रजनीश बाबू कटियार ने बताया कि घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना का मुख्य आरोपी सिराज एक वर्ष पूर्व अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाते पकड़ा गया था। वह कई माह जेल में बिताने के बाद आया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें