औरैया। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2012 के औरैया नगर पालिका परिषद क्षेत्र के दो वार्डों से निर्विरोध सभासदों के निर्वाचित होने पर आज उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र लेकर वार्ड में पहुंचे इन सभासदों का जोरदार स्वागत किया गया।
औरैया नगर पालिका क्षेत्र से वार्ड संख्या 23 से होमगंज से राजेश बाजपेई बबलू और वार्ड संख्या 22 से बदनपुर उत्तरी से राजेंद्र तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बताते चलें कि निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत नाम वापसी के दिन इन दावेदारों के सामने मैदान में उतरे उम्मीदवारों ने अपने परचे वापस ले लिए थे जिससे यह दोनों उम्मीदवार आज निर्विरोध निर्वाचित हुए। बुधवार को आरओ राजीव सिन्हा ने जिला मुख्यालय ने इन निर्विरोध चुने गए सभासदों को पहले बधाई दी और उसके बाद में उन्हें प्रमाण पत्र भी दिए। प्रमाण पत्र लेकर घर लौटे दोनों सभासदों का उनके समर्थकों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से पहले दोनों निर्विरोध चुने गए सभासदों ने मंदिरों में मत्था टेका और अपने परिवारीजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।