एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोरखपुर ने दी मेजबान बांदा को शिकस्त

Banda Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। उत्तर प्रदेश जूनियर बालक वालीबाल चैंपियनशिप अब फाइनल की ओर बढ़ रही है। रविवार को तीसरे दिन दो सेमीफाइनल खेले गए। इसके अलावा विभिन्न टीमों के बीच चार मैच हुए। सोमवार को फाइनल मुकाबले के साथ ही चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चैंपियन मुकाबलों में रविवार को पहला मैच स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और इलाहाबाद हास्टल के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ 25-19, 25-17 व 25-17 से विजयी हुआ। दूसरा मैच साईं रायबरेली और गोरखपुर मंडल के बीच हुआ। साईं रायबरेली 25-13, 25-12 व 25-15 से जीती। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स हास्टल फैजाबाद ने लखनऊ मंडल को 25-15, 25-21 और 25-16 अंकों से हराया। चौथा मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने जीता। उसने बांदा हास्टल को 25-15, 25-21 और 25-26 से पराजित किया।
इसके बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और फैजाबाद हास्टल के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने 25-15, 25-19 और 25-14 से जीत दर्ज कर फाइनल के लिए रास्ता साफ कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच साईं रायबरेली और स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के बीच देर शाम तक जारी था। उसके नतीजे नहीं मिल सके।
विज्ञापन

एडीएम केएन सिंह और उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ उपाध्यक्ष हसन सिद्दीकी सहित पूर्व क्रीडा अधिकारी सबल सिंह, उप क्रीडा अधिकारी आरएस भदौरिया, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम इत्यादि उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स कालेजों और आवासीय छात्रावास में प्रवेश के लिए हर माह मई में जिला और मंडल स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जाते हैं। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए अच्छे खिलाड़ियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें