बबेरू। एसएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर पटेल ने हवन पूजन व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर समारोह की शुरूआत कराई। छात्रा सपना, कामिनी, स्वाती, लक्ष्मी ने सरस्वती वंदना और दीपा, अंशिका, पूनम व कीर्ति ने स्वागतगीत गाए। सांस्कतिक कार्यक्रमों में बसंतगीत व होलीगीतों की धूम रही। सरिता, महिमा, खुशबू, अंजू, कल्पना, सरस्वती, अंतिमा व शीलम ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। अभिलाषा व कादबंरी ने भोजपुरी गीत गया। लोकगीत, कव्वाली, प्रहसन नाटक, हास्यगीत की धूम रही।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं में निखार आता है। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर पटेल व संचालन गुलाब उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह पटेल ने सभी का आभार जताया। टीचर राममूरत, संतोष, रमेश, विवेक, जितेंद्र आदि ने व्यवस्था संभाली।