एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीच सड़क पर लुटेरों का उत्पात

Bareilly Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरेली। बेखौफ लुटेरों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक दिन पहले ही लूट, चोरी सहित कई वारदातों को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बृहस्पतिवार को बदमाशों ने रामगंगा पुल के पास बीच सड़क पर उत्पात मचा दिया। इस बार निशाना बनाया रोडवेज बस को, जिसके कंडक्टर पर हमला कर नकदी और टिकट मशीन लूट ली गई। ताज्जुब की बात है कि घटनास्थल से चंद कदम दूर पुलिस चौकी पर मौजूद जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बीच सड़क पर बस खड़ी होने के कारण करीब एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं के बिसौली निवासी वेद प्रकाश बरेली डिपो में कंडक्टर हैं। उनके अनुसार, बिसौली से आते समय सुबह करीब 9.30 बजे बदायूं रोड पर रामगंगा पुल के पास खड़े एक टेंपो को देखकर ड्राइवर विरासत अली निवासी सैदपुर वजीरगंज ने बस रोकी। वेद प्रकाश ने नीचे उतरकर टेंपो हटाने को कहा तो वहां मौजूद चार बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उनके बैग में रखे 3500 रुपये और टिकट मशीन लूट ली। यह देख ड्राइवर और कुछ यात्रियों ने बदमाशों को पीटा तो वे टेंपो में बैठकर फरार हो गए। बीच रास्ते पर बस खड़ी होने से वहां जाम लग गया।
बाक्स
चंद कदम दूर थी पुलिस चौकी
घटनास्थल से चंद कदम दूर रामगंगा पुलिस चौकी पहुंचे ड्राइवर और कंडक्टर को वहां एक होमगार्ड मिला। कोई कार्रवाई नहीं होने पर दोनों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस बीच एसएसपी को जानकारी मिली तो उनके निर्देश पर सीओ द्वितीय किरीत राठौड़, एसओ मौके पर पहुंचे और जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चौबारी के ननकू, ढांडा के नवाब मियां, अंगूठी टांडा के मुकेश और चंद्रपाल के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेयर भी फंसे जाम में
घटना के बाद लगे जाम में मेयर डॉ. आईएस तोमर भी फंस गए। वह अपने काम से बदायूं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि खुद एसएसपी को फोन से पूरी वारदात के बारे में बताया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलने पर टीम के साथ घटनास्थल पर गया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। - रंजीत सिंह यादव, एसओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें