एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किशोरी का बाल काटकर गांव में घुमाया

Basti Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गौर (बस्ती)। उनियार गांव में शनिवार की रात मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ी गई 15 वर्षीय किशोरी का बाल काटकर मोहल्ले में घुमाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव वालों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, उनियार निवासी रेखा पत्नी संजय ने गांव की सुनीता पुत्री शिव पूजन के मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात ही में उसके पकड़े जाने के बाद आसपास की महिलाएं जुट गईं। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे मारा पीटा। किसी ने उसका बाल काट दिया और पूरे मोहल्ले में यह कहते हुए घुमाया कि इसने कई लोगों का सामान चुराई है। यह हरकत गांव के कुछ लोगों को नागवार लगी पर किसी ने प्रतिरोध नहीं किया। सुबह लड़की के पिता शिव पूजन ने गौर पुलिस को खबर दी। महिला कांस्टेबलों के साथ पहुंची गौर पुलिस ने संजय, उसकी पत्नी और अन्य दो महिलाओं को पकड़ कर थाने ले गई। एसओ राम जतन वरुण के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें