एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आदर्श और विभव को मिला प्रथम स्थान

Basti Updated Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कालेज में आयोजित मंडलस्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर जिले के दो छात्रों को प्रथम स्थान मिला। अब यह दोनो 17 दिसंबर को राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महान कवयित्री महादेवी वर्मा की याद में आयोजित मंडल स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को जीजीआई बस्ती में आयोजित की गई। इसका विषय था ‘क्या युवाओं में अन्याय को चुनौती देने के साथ साथ समाज और राष्ट्र में परिवर्तन लाने की शक्ति है’। प्रतियोगिता में केएल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद के अमरेंद्र त्रिपाठी, विपुल त्रिपाठी, शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ के आदर्श श्रीवास्तव, विभव श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। आदर्श और विभव श्रीवास्तव ने बेहतर तरीके से विषय के संबंध में अपनी राय रखी। इन दोनों को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य देवबाला पांडेय की देखरेख में हुई इस प्रतियोगिता में कुमकुम श्रीवास्तव, दिव्या वर्मा, गीता द्विवेदी, शाइस्ता अफरोज, प्रिया पांडेय आदि शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें