एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत

Chitrakoot Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजापुर (चित्रकूट)। संदिग्ध अवस्था में एक महिला की जलकर मौत हो गई। महिला के पिता ने राजापुर थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौबरा थाना रैपुरा निवासी उदयगिरी पुत्र ननकू प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सुदामा देवी (30) की शादी दस साल पहले खटवारा (राजापुर) निवासी राजा तिवारी पुत्र हरिमोहन से की थी। उदयगिरी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया कि 28 अगस्त को इन लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे इलाहाबाद में भर्ती किया गया, जहां अगले दिन मौत हो गई। उदयगिरी ने पति, ससुर हरिमोहन, जेठ लल्ली, जेठानी गीता, देवर मौला, देवरानी वेदवती, भतीजा पवन और सास त्रिवेणी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। राजापुर एसओ केशव प्रसाद दुबे ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है, जांच की जा रही है। उधर, पति राजा का कहना हौ कि 28 की शाम उसकी पत्नी अकेले स्टोव से खाना बना रही थी कि अचानक आग लगने से वह झुलस गई। इलाज के लिए इलाहाबाद में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें