एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसान की हत्या के विरोध में लोकदल का अनशन

Deoria Updated Sun, 29 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भाटपाररानी। किसान की हत्या कर ट्रैक्टर लूटने के मामले में दस दिन बाद भी पुलिस की नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। राष्ट्रीय लोकदल (किसान प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव बासुदेव यादव शनिवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिए हैं। खामपार थानाक्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी विश्वनाथ यादव की दस दिन पूर्व बदमाशों से गोली मारकर हत्या कर दिए और ट्रैक्टर लूट ले गए थे। अनशन पर बैठे नेताओं का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते किसान की हत्या हुई। एसपी के निर्देश के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। उनकी मांग है कि हत्याराें को तत्काल गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाए। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हरेराम चौराहा पर पुलिस पिकेट प्वाइंट बनाया जाए। देर शाम तक कोई जिम्मेदार अधिकाररी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा था। धरने को लोकदल के संजय यादव, चन्द्रिका मिश्र, साधु यादव और अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें