एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केपी अध्यक्ष, विनोद मंत्री बने

Hardoi Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरदोई। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का सोमवार को चुनाव कराया गया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए, पर बाद में एक वापस हो गया और सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें केपी सिंह को फिर अध्यक्ष चुना गया। महामंत्री की जिम्मेदारी विनोद वर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव रहे और उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई दी। नुमाइश मैदान के पास स्थित एक पैलेस में हुए चुनाव कार्यक्रम में अध्यक्ष के लिए केपी सिंह व रामसहाय ने नामांकन किया, जबकि अन्य पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल किया गया, पर बाद में रामसहाय ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। जिस पर सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हो गया। केपी सिंह को अध्यक्ष, नित्यानंद द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद वर्मा को जिला महामंत्री।
रवींद्र सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, कीर्ति कुमार वर्मा को जिला प्रवक्ता, राजमणी सागर को जिला संगठन मंत्री, शैलेंद्र सैनी को सदर तहसील उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र यादव को बिलग्राम व आशुतोष पाठक सवायजपुर तहसील उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रदेश महामंत्री सुभाष कनौजिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित किशोर आजाद की देखरेख में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केपी सिंह ने टीचरों का कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का वादा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षकों की हर समस्या समाधान में पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें