हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरापुर का एक बच्चा जंगल में बकरियों को हरी पत्ती खिलाने के लिए ले गया। इस दौरान जंगल में वह अपने साथियों के साथ पोखर में नहाने के लिए घुस गया। नहाते समय अचानक पोखर में डूब गया। उसके साथियों ने इसे निकालने के काफी प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी लाश को पोखर से निकाला। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस रोड स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक को पार करने के लिए ओवरब्रिज बनवाया गया है, जिसके लिए रेलवे अधिकारियों ने मिट्टी की आवश्यकता होने पर ट्रैक के सहारे की भूमि की जेसीबी खुदाई कराई। बरसात का मौसम होने के कारण अब इन गड्डों में पानी भर गया है, जिसमें जंगल में पशु लेकर आने वाले ग्रामीण बच्चे नहाते रहते हैं। मंगलवार को भी गांव हीरा नगला के बच्चे अपने अपने पशुओं को लेकर यहां आए हुए थे। इस दौरान यह इस पोखर में नहाने लग गए। 10 वर्षीय मोहित उर्फ ओनी पुत्र गौरीशंकर भी इस पोखर में नहाने के लिए घुस गया और दर्दनाक हादसे का शिकार बन गया। करीब चार घंटों के अथक प्रयास के बाद ग्रामीणों ने इस बच्चे को निकाला जा सका, लेकिन तब तक इसकी मौत हो चुकी थी।