एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जाम के झाम से तिलमिलाया शहर

Hathras Updated Tue, 19 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हाथरस। पूरा शहर सोमवार को फिर जाम के झाम से जूझा। सुबह से लेकर देर शाम तक जहां एनएच पर वाहनों की कतारें लगी रही। वहीं शहर के अं दर भी वाहन फंसे रहे। सहालग ने जाम की समस्या को और ज्यादा बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम इस समय इस शहर की सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में सोमवार को पूरे दिन फिर शहर में लोग जाम के झाम से जूझे। इसकी मुख्य वजह सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक का चलना रही। यहां जब भी पूर्वोत्तर रेलवे का तालाब फाटक बंद होता है तो जाम में काफी वाहन एनएच पर फंस जाते हैं। इस चौराहे पर एनएच के अलावा सिकंदराराऊ-मथुरा मार्ग पर भी जाम लग जाता है। यही नहीं जाम से बचने के लिए कुछ बड़े वाहन शहर के अंदर घुस आते हैं तो शहर के अंदर भी जाम लग जाता है। इस समय सहालग की वजह से शहर के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जब मुख्य बाजारों में बड़े वाहन घुस आए तो स्थिति गंभीर हो गई। कुछ बाजारों में तो दिन में ही बड़े वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग हुई। ऐसे में यहां भी लोग जाम की समस्या से जूझे। शहर का शायद ही ऐसा कोई मार्ग या मुख्य बाजार हो, जोकि सोमवार को जाम की समस्या से न जूझा हो। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के सारे हथकंडे फेल नजर आए और देर शाम तक लोगों के सामने यही समस्या रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें