एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घुटारा में मतदान के दौरान फायरिंग, पथराव

Mainpuri Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैनपुरी। मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए थाना बेवर के गांव घुटारा में ग्रामीणों ने जमकर फायरिंग और पथराव किया। इसके चलते लगभग 2700 मतदाताओं वाले मतदान केंद्र पर मात्र 750 वोट ही पड़ सके। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के फायरिंग शुरू करने के बाद उन्होंने भी गोलियां चलाईं। आक्रोशित ग्रामीण लगभग डेढ़ घंटे तक डीएम के सामने भी फायरिंग करते रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। शाम पांच बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टी को निकाला गया। ग्रामीणों ने देरशाम प्रदर्शन करते हुए गांव में पुनर्मतदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव के मतदान केंद्र गढ़िया घुटारा पर सुबह से ही मतदान की गति धीमी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ द्वारा दी गई मतदाता पर्ची को पीठासीन अधिकारी ने मानने से मना कर दिया था। यादव बाहुल्य गांव में 2700 की पोलिंग होने के बाद भी लगभग 750 वोट ही डाले जा सके। ग्रामीणों ने एक बजे जब पीठासीन अधिकारी से विरोध किया तो विवाद हो गया। पीठासीन अधिकारी ने ग्रामीणों को धमकाना शुरू कर दिया।
इसी बीच थानाध्यक्ष बेवर अनिल यादव पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों की बात सुने बिना ही पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीण वहां से भाग कर गांव में पहुंच गए और वहां से उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी होते ही डीएम गोविंद राजू एनएस, एसपी श्रीकांत सिंह, एसडीएम भोगांव वीके अग्रवाल, सीओ भोगांव आरएन कुशवाहा भारी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार डीएम की मौजूदगी में भी वहां फायरिंग होती रही। ग्रामीणों ने पथराव कर पोलिंग पार्टी के वाहन सहित कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। ग्रामीण राम यादव, जीतू यादव ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने जानबूझ कर धीमी गति से मतदान कराया है। पीठासीन अधिकारी ने बीएलओ पर्ची को अमान्य कर सपोर्ट आईडी देखने के बाद कुछ लोगों को ही मतदान करने दिया।
सीओ भोगांव आरएन कुशवाहा का कहना है कि ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी के वाहन को ही क्षतिग्रस्त किया है। देर शाम तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने डीएम से गढ़िया घुटारा मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की मांग की है।
-------
पेट्रोल बम फेंकने की अफवाह
गांव में फायरिंग के बाद जिले में तेजी से अफवाह फैली की लोगों ने अधिकारियों की एक गाड़ी में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी है। हालांकि इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हो सकी। वहीं अधिकारी भी ऐसी किसी घटना से इनकार करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल बम से गाड़ी में पीछे की एक सीट भी जल गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें