एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास

Mau Updated Mon, 25 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम कक्षा दो की छात्रा (07) के साथ एक वृद्ध दुकानदार ने दुराचार का प्रयास किया। छात्रा दुकान पर शैंपू खरीदने गई थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने देर रात दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तनाव देखते हुए घोसी कोतवाली पुलिस गांव पर निरंतर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हबीबुल्लाह (58) पुत्र अब्दुल सत्तार की गांव में किराना की दुकान है। शनिवार शाम छात्रा पड़ोस की बुआ के लिए शैंपू लेने हबीबुल्लाह की दुकान पर आई। छात्रा के अनुसार हबीबुल्लाह उसे दुकान के अंदर बुलाकर जबरदस्ती करने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो हबीबुल्लाह ने उसे छोड़ दिया। वह भागकर घर पहुंची और मां को आप बीती बताई। मां अपनी बेटी को लेकर घोसी कोतवाली पहुंची। मामले की जानकारी एसपी दिनेशचंद्र दुबे को हुई तो उन्होंने एएसपी तेजस्वरूप सिंह को तत्काल मौके पर भेजकर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया। पीडि़ता और उसकी मां के बयान और मौका मुआयना के आधार पर पुलिस ने हबीबुल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें