एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

13 चीनी मिलों को भेजे नोटिस

Meerut Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। चालू पेराई सत्र में किसानों का गन्ना भुगतान दबाए बैठी मंडल की चीनी मिलों पर उप गन्ना आयुक्त ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने टैगिंग आदेश का उल्लंघन करने वाली आठ चीनी मिलों के अलावा बैंक अनुबंध की सूचना नहीं देेने वाली पांच मिलों को भी नोटिस जारी किए हैं। इस कार्रवाई से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त डा. वीबी सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर तक मंडल की 16 चीनी मिलों में से आठ ने ही 70 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान किया है। इनमें दौराला मिल ने 2196 लाख, सकौती ने 527 लाख, नंगलामल ने 935 लाख, सिंभावली ने 641 लाख, अनामिका ने 490 लाख, बागपत ने 936 लाख, रमाला ने 871 लाख, अनूपशहर ने 474 लाख रुपये का भुगतान किया। बाकी मिले अभी भी भुगतान दबाए बैठी हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए इन पर सख्ती की जा रही है।
इसके अलावा निजी क्षेत्र की आठ चीनी मिलों मवाना, नंगलामल, किनौनी, सिंभावली, बृजनाथपुर, मोदीनगर, मलकपुर और साबितगढ़ को वाजिब गन्ना मूल्य भुगतान (गन्ना खरीदने के 14 दिन के भीतर भुगतान) नहीं करने पर नोटिस जारी किया है। जबकि, मवाना, नंगलामल, सकौती, दौराला और किनौनी चीनी मिलों को बैंक अनुबंध की सूचना नहीं देने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

डा. वीबी ने बताया कि सभी जिला गन्ना अधिकारियों को गन्ना मूल्य और सोसायटी कमीशन का भुगतान नहीं करने वाली मिलों को विलंबित अवधि के हिसाब से देय ब्याज का बिल भिजवाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें