एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आधे से अधिक दुकानों पर नहीं पहुंचा मीट

Meerut Updated Mon, 14 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सद्दीकनगर में अवैध मिनी कमेलों के खिलाफ हुई कार्रवाई का असर रविवार को देखने को मिला। खुलेआम होने वाला पशुओं का कटान नहीं हो सका। वहीं शहर में आधे से अधिक दुकानों पर मांस की सप्लाई नहीं हो सकी। कार्रवाई के विरोध में मांस विक्रेता नगर निगम प्रशासन से मंगलवार को मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को थाना लिसाड़ी गेट पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन ने ऊंचा-नीचा सद्दीकनगर में संचालित अवैध मिनी कमेलों पर कार्रवाई की थी। यहां से जिंदा और मृत पशु बरामद हुए थे और भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ था।
वर्जन
पशु कटान न होने के कारण रविवार को शहर में मीट की सप्लाई नहीं हो सकी। सभी मीट विक्रेताओं का कारोबार छिन गया है। प्रशासन को बेरोजगारी दूर करने का उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन

- अब्दुल समद कुरैशी, अध्यक्ष, मीट विक्रेता एसोसिएशन
बढ़ गई मुर्गे और बकरे की खपत
मेरठ। अवैध मिनी कमेलों में खुलेआम पशु कटान बंद होने पर महानगर में बकरा और मुर्गे की खपत बढ़ गई। गुलजार मोदीपुरम, दानिश गोलाकुंआ, जावेद लालकुर्ती में मुर्गें का फुटकर कारोबार करते हैं। इनकी मानें तो अन्य दिनों की भांति रविवार को मुर्गे और बकरे की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें