मोदीपुरम। खनौदा की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने से ग्रामीणाें का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने गांव में ही पंचायत कर एक समिति का गठन किया और 10 अक्टूबर को कमिश्नरी का घेराव करने का ऐलान किया है। आरती की मौत के बाद दौराला थाने पर हुए बवाल में ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने और लाठीचार्ज करने के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो रहे हैं। दलित समाज की इस पंचायत में भंडारी देदवा ने कहा कि दौराला पुलिस दबाव में काम कर रही है। आरोपी अभी तक पकडे़ नहीं गए और पुलिस पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बना रही है। दौराला पुलिस के खिलाफ कमिश्नरी में महापंचायत भी होगी। इस दौरान पूर्व प्रधान कृष्ण, संजीव चिरौड़ी, चंद्रपाल, सतपाल, सोहनपाल, मनफूल, देवव्रत आदि मौजूद रहे।