नोएडा। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के दाखिले 24 अगस्त तक बढ़ा दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने यह निर्णय बैंकों की हड़ताल के कारण लिया है। 22 अगस्त तक कॉलेजों में रिपोर्ट करने वाले छात्र अब 24 अगस्त को फीस जमा कराकर अपना दाखिला पक्का कर सकते हैं।
सरकारी और निजी संस्थानों के 17 कोर्सों के लिए जारी की गई पहली मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया लगभग समाप्त हो गई है। जिसके चलते बुधवार को कुछ ही छात्रों ने कॉलेजों में रिपोर्ट किया।
साथ ही 24 अगस्त को खाली सीटों पर शाम तक दूसरी मेरिट जारी कर दी जाएगी। दूसरी ओर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी जाएगी, जिसके आधार पर दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।