एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन माह में जुड़ जाएगी लिंक और डीएससी रोड

Noida Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सिंचाई विभाग की ड्रेन पर पुलिया बनने के साथ ही लिंक रोड और डीएससी रोड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण तेज कर दिया गया है। प्राधिकरण ने यह काम फरवरी तक पूरा करने का आदेश दिया है। इस सड़क के तैयार होते ही हजारों वाहनों का चार किलोमीटर का सफर बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही सेक्टर 76, 51, 78 और बरौला की सड़क शहर के बड़े हिस्से को जाम से मुक्त कर देगी। सेक्टर 51 और 76 के बीच सिंचाई विभाग की ड्रेन पर बनने वाली यह सड़क वर्क सर्किल तीन तैयार कर रहा है। प्राधिकरण के मुख्य अनुरक्षण अभियंता राजीव कुमार और परियोजना अभियंता एमपी शर्मा का कहना है कि निर्माण अगले तीन माह में पूरा हो जाएगा। हालांकि, वर्तमान में एक तरफ की सड़क का कुछ हिस्सा तैयार हो चुका है। इससे वाहनों की आवाजाही हो रही है। यह अस्थायी है और कुछ जगह मिट्टी के ढेर जमा होने से दिक्कत भी आती है।
राजीव कुमार ने बताया कि एनएच 24 की ओर से आने वाले वाहन इस सड़क के जरिये सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पहुंच जाएंगे। सीपीई ने बताया कि लिंक रोड से पुलिया पर होते हुए सेक्टर 105 की मुख्य सड़क का सफर आसान होगा। सेक्टर 105 और 107 की मुख्य रोड पहले ही तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें