एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विश्व वानिकी दिवस पर निकाली रैली

Noida Updated Fri, 22 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नोएडा। सेक्टर-11 स्थित नेहरू इंटरनेशनल स्कूल में जापानी स्वयंसेवी संस्था ओइस्का नार्थ इंडिया के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता रैली, भाषण, पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नोएडा के करीब 30 स्कूलों के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत रैली से हुई। स्कूल परिसर से शुरू होकर रैली सेक्टर-12 होते हुए वापस स्कूल पर समाप्त हुई। रैली के दौरान वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, लिखे छात्रों के हाथों में बैनर, पोस्टर, स्लोगन आदि थे। इसके बाद मानव जीवन के लिए वन के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें पहला स्थान सरला चोपड़ा डीएवी स्कूल की छात्रा निहारिका को, दूसरा स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ममूरा की छात्रा पूजा को, तीसरा स्थान नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा विशाखा को मिला। सांत्वना पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के छात्र रोशन राज ने प्राप्त किया। पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में पहला स्थान एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, दूसरा स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अगाहपुर, तीसरा स्थान वनस्थली पब्लिक स्कूल और सांत्वना पुरस्कार भाऊ देवरस सरस्वती विद्या मंदिर को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभागीय वन अधिकारी बी प्रभाकर, ओइस्का की निदेशक रितु प्रसाद. स्कूल की प्रधानाचार्य एलीना दयाल, कार्यक्रम प्रबंधक रनजीत सिंह चौहान, कार्यक्रम संचालक रवि कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें